Railway Me Job Kaise Paye 2025: (योग्यता & सैलरी) – पूरी जानकारी

Railway Me Job Kaise Paye: भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसलिए रेलवे में आपको बहुत सारी जॉब रिक्रूटमेंट हर साल देखने को मिलती है, और इन रेलवे जॉब्स में आपको काफ़ी अच्छी सैलरी मिलती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप किस प्रकार रेलवे में इन जॉब्स को पा सकते हैं। साथ ही सैलरी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम्स, इत्यादि रेलवे में जॉब्स से रिलेटेड प्रत्येक जानकारी पर हम डिटेल्स से चर्चा करेंगे।

तो आइए दोस्तों, अब और बिना कोई देरी किए आर्टिकल को शुरू करते हैं।

Table of Contents

रेलवे में जॉब कैसे पाएं?

भारत में सबसे ज्यादा जॉब आर्मी के बाद भारतीय रेलवे के द्वारा दी जाती है और अभी सबसे ज्यादा 12 लाख से अधिक लोग रेलवे में जॉब पर कार्यरत हैं। इसलिए इस जॉब पर लोग काफ़ी भरोसा करते हैं।

हर साल हजारों में भर्तियां आती है, जिसमें हिस्सा लेकर आप इन रेलवे जॉब्स को प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे में कितने प्रकार की नौकरियां होती है?

Railway Me Job Kaise Paye 2025 (योग्यता & सैलरी) – पूरी जानकारी
Railway Me Job Kaise Paye 2025 (योग्यता & सैलरी) – पूरी जानकारी

रेलवे जॉब्स को दो भागों में बांटा गया है Technical और Non-Technical में। जिन्हें फिर से 4 ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C और ग्रुप D।

#1 – ग्रुप A

इस ग्रुप में बड़े अधिकारी आते हैं, जैसे कि रेलवे ट्रैफिक सर्विस (RTS), रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS), इंडियन रेलवे सर्विस (IRS) आदि। इस ग्रुप के पदों पर नौकरी पाने के लिए आपको UPSC की परीक्षा देनी होगी।

इस ग्रुप में जॉब पाने के लिए आपको ग्रेजुएशन करना होगा और परीक्षा के बाद आपको इंटरव्यू देना होता है। यह रेलवे की सबसे उंची पोस्ट है इसलिए इसमें सैलरी और आपके पास पावर भी सबसे ज्यादा होती है।

#2 – ग्रुप B

इन पदों के लिए कोई भर्ती नहीं होती ब्लकि ग्रुप C के कर्मचारियों को प्रमोशन कर ग्रुप B की नौकरी दी जाती है। इस ग्रुप में इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट जैसे पद आते है।

#3 – ग्रुप C

ग्रुप C में टिकट कलेक्टर (TC), स्टेशन मास्टर, गार्ड, लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर), क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर इत्यादि पद आते हैं। इन पदों की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा की जाती है।

इस ग्रुप में नौकरी के लिए आपके पास 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री कुछ होना चाहिए, जो पद के हिसाब से है। कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं की आवश्यकता है वही कुछ पदों के लिए डिग्री व डिप्लोमा की भी।

#4 – ग्रुप D

इस ग्रुप में ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, गेटमैन, सफाई कर्मचारी, पोर्टर इत्यादि पद आते हैं। इस पद के लिए भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा की जाती है। इस पद के लिए आपके पास 10वीं पास या आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

रेलवे भर्ती की प्रक्रिया

रेलवे में भर्ती प्रक्रिया मुख्यतः तीन चरणों में होती है:

#1 – लिखित परीक्षा

यह परीक्षा कंप्यूटर पर होती है। ग्रुप A के लिए यह परीक्षा UPSC करवाती है और ग्रुप C और D के लिए RRB/RRC परीक्षा कराते हैं। इस परीक्षा में आपसे गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, और अंग्रेजी/हिंदी से प्रश्न पूछे जाते हैं।

#2 – शारीरिक परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)

यह ग्रुप D और टेक्निकल पदों के लिए होता है। इसमें दौड़, भार उठाना, साइकिलिंग आदि शामिल होते हैं।

#3 – डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा पास करने पर आपकी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट करवाया जाता है, जिसमें पास होने पर आप रेलवे में जॉब कर सकते हैं।

10वीं पास के बाद रेलवे में नौकरी कैसे पाएं?

अगर आपने केवल 10वीं पास की है, फिर भी आप रेलवे में अप्लाई करके जॉब प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं पास व्यक्ति रेलवे में ज्यादातर ग्रुप D की जॉब प्राप्त कर सकते हैं, जैसे-

पद का नामपरीक्षा का नामभर्ती बोर्ड
ट्रैक मेंटेनरRRB Group DRRC
गेटमैनRRB Group DRRC
हेल्पर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल)RRB Group DRRC
सफाई कर्मचारीRRB Group DRRC
पोर्टरRRB Group DRRC
असिस्टेंट पॉइंट्समैनRRB Group DRRC

12वीं पास के बाद रेलवे में नौकरी कैसे पाएं?

अगर आपने 12वीं पास की है, तो आप रेलवे में ग्रुप C जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये पद ग्रुप D से ऊँचे होते हैं और इनमें सैलरी भी ज्यादा मिलती है। कुछ मुख्य जॉब्स टेवल में दी गई है।

पद का नामपरीक्षा का नामभर्ती बोर्ड
टिकट कलेक्टर (TC)RRB NTPCRRB
गार्डRRB NTPCRRB
स्टेशन मास्टरRRB NTPCRRB
ट्रेनों में क्लर्कRRB NTPCRRB
रेलवे पुलिस (RPF कांस्टेबल)RPF ConstableRPF

ग्रेजुएशन के बाद रेलवे में नौकरी कैसे पाएं?

अगर आपने ग्रेजुएशन की है, तो आप रेलवे में ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप ग्रेजुएशन के बाद निम्नलिखित मुख्य जॉब्स प्राप्त कर सकते हैं।

पद का नामपरीक्षा का नामभर्ती बोर्ड
रेलवे ट्रैफिक सर्विसUPSC Civil ServicesUPSC
इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विसIES (Engineering Services Exam)UPSC
असिस्टेंट स्टेशन मास्टरRRB NTPCRRB
रेलवे अकाउंट्स असिस्टेंटRRB NTPCRRB
जूनियर इंजीनियर (JE)RRB JERRB
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (SI)RPF SIRPF

रेलवे की सभी परीक्षाएँ और उनसे मिलने वाली नौकरियाँ?

भारतीय रेलवे हर साल लाखों पदों पर भर्ती करता है और इसके लिए कई अलग-अलग परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। तो आइए इन परीक्षाओं के बारे में डिटेल्स से चर्चा करते हैं।

#1 – RRB NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी)

RRB NTPC परीक्षा से आपको ग्रुप C की नॉन-टेक्निकल पोस्ट मिलती हैं। इन पदों के लिए आपकी उम्र 18-30 वर्ष और आपके पास कम से कम 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इस एग्जाम के बाद मिलने वाले कुछ प्रमुख पद और सैलरी इस प्रकार है-

पद का नामलेवलप्रारंभिक सैलरी (₹)
स्टेशन मास्टरलेवल 6₹35,400/-
टिकट कलेक्टर (TC)लेवल 5₹29,200/-
ट्रैफिक असिस्टेंटलेवल 4₹25,500/-
जूनियर क्लर्कलेवल 2₹19,900/-
अकाउंट्स क्लर्कलेवल 2₹19,900/-

#2 – RRB Group D (लेवल-1 पदों के लिए)

RRB Group D परीक्षा द्वारा आपको रेलवे में सबसे कम लेवल की नौकरी मिलती है, जिसके लिए योग्यता की आवश्यकता बहुत कम है जैसे 10वीं पास होना, उम्र 18-33 वर्ष होना।

इस एग्जाम के बाद मिलने वाले कुछ प्रमुख पद और सैलरी इस प्रकार है-

पद का नामलेवलप्रारंभिक सैलरी
ट्रैक मेंटेनरलेवल 1₹18,000/-
हेल्पर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)लेवल 1₹18,000/-
गेटमैनलेवल 1₹18,000/-
सफाई कर्मचारीलेवल 1₹18,000/-

#3 – RRB ALP (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन)

आप परीक्षा के नाम से ही जान गए होंगे की यह कौन से पदों के लिए है। इन पदों के लिए आपके पास 10वीं के साथ साथ ITI या Diploma होना चाहिए और आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए।

पद का नामलेवलप्रारंभिक सैलरी
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)लेवल 2₹19,900/-
टेक्नीशियनलेवल 2₹19,900/-

#4 – RRB JE (जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा)

इन पदों के लिए आपके पास डिप्लोमा या B.Tech डिग्री होनी चाहिए और आयु 18-33 वर्ष होनी चाहिए।

पद का नामलेवलप्रारंभिक सैलरी
जूनियर इंजीनियर (JE)लेवल 6₹35,400/-
डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंटलेवल 6₹35,400/-

#5 – RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) भर्ती परीक्षा

इसमें दो अलग अलग पद है और दोनों के लिए अलग अलग योग्यताएँ है। कांस्टेबल के लिए उम्र 18-25 वर्ष और 12वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए तथा SI के लिए ग्रेजुएशन और उम्र 20-30 वर्ष होनी चाहिए।

पद का नामलेवलप्रारंभिक सैलरी
RPF कांस्टेबललेवल 3₹21,700/-
RPF सबइंस्पेक्टर (SI)लेवल 6₹35,400/-

#6 – UPSC रेलवे अधिकारी भर्ती परीक्षा (Group A Posts)

इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) और इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS) पदों के लिए आपके पास ग्रेजुएशन और इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस (IES) के लिए B.Tech पास होना चाहिए और UPSC परीक्षा और इंटरव्यू के बाद इन पदों पर आपको ये जॉब मिलती है।

पद का नामपरीक्षा का नाम
इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)UPSC CSE
इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)UPSC CSE
इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस (IES)UPSC IES

Railway में अनुमानित सैलरी कितनी है?

दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि रेलवे में Group A, Group B, Group C और Group D के अंतर्गत जॉब निकलती है, और रेलवे में सैलरी भी हर ग्रुप के अनुसार अलग-अलग होती है, रेलवे में सबसे अधिक सैलरी Group A और सबसे कम ग्रुप डी की पोस्ट पर होती है, चलिए लिस्ट के माध्यम से रेलवे में हर ग्रुप की सैलरी जानते हैं:- 

Railway Group NameSalary
Group A₹1,35,000 से अधिक
Group B₹60,000 से अधिक
Group C₹40,000 से अधिक
Group D₹23,000 से अधिक

निष्कर्ष: Railway Me Job Kaise Paye

तो दोस्तों, कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल “Railway Me Job Kaise Paye” जिसमें हमने आपको रेलवे में जॉब कैसे पाए, योग्यता, सैलरी इत्यादि सभी टापिक पर गहराई से बताया है।

अगर आपको इस आर्टिकल में कोई डाउट है या कोई अन्य रिलेटेड जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया कंमेट कर बताएं।

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि आपके दोस्त भी रेलवे में नौकरी प्राप्त कर पाएं।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs: Railway Me Job Kaise Paye

रेलवे में जाने के लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

रेलवे में जाने के लिए कोई कोर्स नहीं करना पड़ता बल्कि हर एक पद के लिए अलग अलग योग्यताएँ है जिनके आधार पर ही ग्रुप बनाए गए हैं। आप 10वीं पास है तो ग्रुप D और 12वीं पास है ग्रुप C के कुछ पद और ITI, Diploma है तो लगभग सभी पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ग्रुप A के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है।

रेलवे भर्ती के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

लगभग सभी रेलवे पदों पर भर्ती की उम्र 18-33 वर्ष के लगभग है। आरक्षित जाति के लोगों को इसमें छूट भी दी जाती है।

रेलवे भर्ती में दौड़ होती है क्या?

जी हाँ, ग्रुप D पदों के लिए दौड़ होती है, जिसमें आपके शारीरिक क्षमता की परीक्षा ली जाती है। और कांस्टेबल और SI पदों के लिए भी दौड़ कराई जाती है। ग्रुप C और ग्रुप A के लिए कोई दौड़ नहीं होती है।

Ashish Kumar एक Professional Blogger हैं, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है। इस ब्लॉग पर आपको Blogging और पैसे कमाने से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment

WhatsApp Channel