High Quality Backlink Kaise Banaye? बैकलिंक बनाने के 12 आसान तरीके

High Quality Backlink Kaise Banaye: ब्लॉग को सफल बनाने में बैकलिंक का बहुत बड़ा योगदान होता है, क्योंकि जब किसी ब्लॉग को बैकलिंक मिलता है तो उस ब्लॉग को उससे कुछ Authority भी मिलती है।

जिस ब्लॉग की Authority High गूगल की नजरों में उसकी Reputation अच्छी होती है। यदि आप नही जानते हैं कि Backlink क्या है? और High Quality Backlink कैसे बनायें? तो आप इस लेख पर बनें क्योंकि आज के इस हम इसी बिषय के बारे में आपको बताने वाले हैं।  

ब्लॉग बनाना और उस पर आर्टिकल लिखना बहुत ही आसान है, लेकिन अपने ब्लॉग को सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंक करवाना बहुत मुश्किल होता है। ब्लॉग को SERPs में रैंक करवाने के लिए बैकलिंक बनाये जाते हैं।

क्योंकि बैकलिंक गूगल के रैंकिंग फैक्टर में आती हैं। जब किसी ब्लॉग को बैकलिंक मिलता है, तो इसमें लिंग जूस पास होता है। जिसके कारण ब्लॉग कुछ अथॉरिटी मिलती है। जिस ब्लॉग से उसको बैकलिंक मिलता है।

यदि आप भी अपने ब्लॉग के लिए हाई क्वालिटी बैकलिंक बनाना चाहते हैं, तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर और विस्तार से जाने की कोशिश करते हैं High Quality Backlink कैसे बनायें?

Table of Contents

High Quality Backlink Kaise Banaye
High Quality Backlink Kaise Banaye

बैकलिंक कैसे बनायें? जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए की Backlink क्या है? जब आपके ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट के लिंक को कोई अन्य Blogger अपने ब्लॉग पोस्ट में Add करता है, तो वहां से आपको एक बैकलिंक मिलता है लेकिन आपके ब्लॉग का लिंक उस ब्लॉग के लिए External Link होता है।

Backlink निम्नलिखित दो प्रकार की होती हैं।

No-Follow Backlink – ऐसी बैकलिंक जिन में No-Follow टैग का उपयोग किया है। उन्हे No-Follow Backlink कहा जाता है। No-Follow Backlink में Link Juice पास नहीं होता है। जिसके कारण यह उतनी पावरफुल नहीं होती हैं, लेकिन हां कुछ हद तक ये आपके ब्लॉग की रैंकिंग में सुधार कर सकती हैं।

Do-Follow Backlink – ऐसी बैकलिंक जिन में Do-Follow टैग का उपयोग किया है। उन्हे Do-Follow Backlink कहा जाता है। Do-Follow Backlink में लिंक जूस पास होता है। जिसके कारण यह बहुत Powerful होती हैं। इस प्रकार की बैकलिंक बनाने से ब्लॉग को बहुत ज्यादा फायदा होता है।

बैकलिंक बनाने से पहले आपको एक अच्छे से कीवर्ड पर एक बढ़िया सा आर्टिकल लिख लेना है। सिर्फ उस पर आपको बैकलिंक बनाना है वैसे तो आप किसी पर बना सकते हैं, लेकिन आप बैकलिंक उस आर्टिकल के लिए बनाएं जो आपके ब्लॉग के लिए बहुत ज्यादा अहमियत रखता हो।

इसके बाद आप जिस भी ब्लॉग से बैकलिंक बना रहे हैं। सबसे पहले उसकी Domain Authority, Page Authority और Spam Score को चेक करें। जब यह तीनों चीजें सही लगे तभी आप उसे ब्लॉग या वेबसाइट से बैकलिंक बनाएं।

यदि आपने किसी स्पैमी वेबसाइट से बैकलिंक बना लिया तो गूगल की नजरों में आपका ब्लॉग भी स्पैमी हो जायेगा। गूगल कभी-भी स्पैमी वेबसाइट को बैन या Blacklist कर सकते हैं।

जैसा कि मैं आप लोगों को ऊपर ही बता चुका हूं कि बैकलिंक दो प्रकार के होते हैं और हम आपको बताएंगे कि आप यह दोनों प्रकार के बैकलिंक कैसे बना सकते हैं।

#1 – Do-Follow बैकलिंक कैसे बनायें?

Do-Follow बैकलिंक ब्लॉग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और पावरफुल होते हैं, क्योंकि इस प्रकार के Backlink में लिंक जूस पास होता है। इस कारण Do-Follow बैकलिंक के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है Do-Follow बैकलिंक बनाने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

1 – Guest Post करके बैकलिंक कैसे बनायें?

Guest Post एक हाई क्वालिटी Do-Follow बैकलिंक बनाने के लिए बहुत ही बेहतरीन तरीका है। इसमें आपको अपने ब्लॉग के Niche से संबंधित किसी दूसरे ब्लॉग के लिए Guest Post लिखना होता है।

इसके लिए सबसे पहले आपको ब्लॉग के मालिक से उससे संपर्क करना होगा और उससे कहना होगा कि मैं आपके ब्लॉग के लिए Guest Post लिखना चाहते हैं।

जब वह आपकी Request को Accept कर लेगा तब आप उसके ब्लॉग के लिए Guest Post लिख सकते हैं। इसके बाद आप गेस्ट पोस्ट में अपने ब्लॉग का लिंक Add करके एक हाई क्वालिटी Do-Follow बैकलिंक बन सकते हैं।

आप जब भी कभी गेस्ट पोस्ट लिखें, तो उसमें आप अपने ब्लॉग का लिंक पहले या दूसरे पैराग्राफ में ही रखें, क्योंकि आपके ब्लॉग का लिंक पोस्ट में जितना ऊपर होगा उतनी ही ज्यादा उस लिक की वैल्यू होगी। गेस्ट पोस्ट की मदद से आप फ्री में हाई क्वालिटी Do-Follow  बैक लिंक बन सकते हैं।

2 – Do-Follow बैकलिंक खरीदें

थोड़े पैसे निवेश करके आप अपने ब्लॉग के लिए Do-Follow बैकलिंक को खरीद सकते हैं। इसलिए आपको ऐसे ही कुछ ब्लॉग की तलाश करना है, जो Do-Follow बैकलिंक बेचते हैं।

इस तरीके से बैकलिंक बनाने से पहले आपको उन वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी और पेज अथॉरिटी को चेक कर लेना है, क्योंकि ऐसा ना हो कि आपके पैसे भी खर्च करें और आपको जो बैकलिंक मिले वो आपके लिए फायदेमंद भी न साबित हो।

3 – ट्रैफिक से ऑर्गेनिक बैंकलिंक प्राप्त करें

ऑर्गेनिक बैंकलिंक ऐसी होती है। जिन्हें बनाने के लिए आपको कुछ भी नहीं करना होता है। बस आपको अपने ब्लॉग पर हाई क्वालिटी और यूनीक कंटेंट पब्लिश करना होता है।

जब कोई दूसरा ब्लॉगर आपके ब्लॉग के कंटेंट को पड़ता है। जिसके बाद आपके कंटेंट से प्रभावित होकर अपने ब्लॉग में रिफरेंस के रूप में आपके ब्लॉग के लिंक को Add करता है।

यदि वह आपके कंटेंट से बहुत ज्यादा प्रभाव हो जाता है तो वह आपको Do-Follow बैकलिंक भी दे सकते हैं।

4 – Domain Redirection करके बैकलिंक कैसे बनायें?

डोमेन रिडक्शन करके बैकलिंक बनाना बहुत ही अच्छा और पावरफुल तरीका है। बड़े-बड़े ब्लॉगर इस तरीके का उपयोग करके Do-Follow बैकलिंक बनते हैं। इसमें बैकलिंक बनाने के लिए आपको किसी पुराने Expiry डोमेन को खरीदना है।

जिस पर अच्छे बैकलिंक मौजूद हों। उसके बाद 301 रीडायरेक्शन की मदद से आप पुराने डोमेन के सारी वैल्यू और बैकलिंक को अपने ब्लॉग पर ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करके आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग के कई सारी Do-Follow बैकलिंक एक साथ बना सकते हैं।

5 – Profile बैकलिंक कैसे बनायें?

आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट है। जो आपको अपने बिजनेस, ब्लॉग या वेबसाइट की प्रोफाइल बनाने की इजाजत देती हैं।

आप इन वेबसाइट की मदद से अपने ब्लॉग के लिए एक Do-Follow बैकलिंक बना सकते हैं। इन वेबसाइट से मिली बैकलिंक को प्रोफाइल बैकलिंक कहा जाता है।

प्रोफाइल बैकलिंक बनाने के लिए ऐसी वेबसाइट की तलाश करें जिसकी अथॉरिटी बहुत हाई हो। इन वेबसाइट से मिली बैकलिंक से आपके ब्लॉग की भी अथॉरिटी बढ़ेगी। जो सर्च इंजन में आपके ब्लॉग की रैंकिंग में सुधार करेगी।

प्रोफाइल बैकलिंक बनाने के लिए सबसे पहले आपको सर्च इंजन में प्रोफाइल सबमिशन वेबसाइट लिस्ट लिखकर सर्च करना है इसके बाद आपके सामने बहुत सी ऐसी वेबसाइट हो आ जाएंगे जिन पर आप अपनी प्रोफाइल ऐड कर सकते हैं

ब्लॉग की प्रोफाइल बनाने के लिए आपको इन वेबसाइट पर Sign In करना होगा। उसके बाद आप अपने बिजनेस या ब्लॉग की पूरी जानकारी भरकर एक प्रोफेशनल प्रोफाइल बनायें। आप अपने ब्लॉग के URL को Enter करें। ऐसा करने से आपको प्रोफाइल बैकलिंक मिलता है।

6 – Directory Submission से बैकलिंक कैसे बनायें?

इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट है। जहां पर आप अपने ब्लॉग को फ्री और Paid दोनों तरह से List कर सकते हैं। यदि आप अपने ब्लॉग को ऐसी वेबसाइट में Add करते हैं तो वहां से आपको एक Do-Follow बैकलिंक मिलता है लेकिन यदि आप फ्री Free Submission वेबसाइट में अपने ब्लॉग को Add  करेंगे, तो आपको वहां से No-Follow बैकलिंक मिलेगा।

इन वेबसाइट में ब्लॉग का सबमिशन करने के लिए सबसे पहले आप गूगल में Directory Submission Websites List लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपके सामने कई वेबसाइट आ जायेंगी। आप जिस वेबसाइट में चाहे अपने ब्लॉग को लिस्ट कर सकते हैं।

सबमिशन करने के लिए वेबसाइट पर क्लिक करें और साइन इन करके अपने ब्लॉग की Category को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप से जो भी डिटेल मांगी जाए।

उसे Fill करके सबमिट कर दें। यहां पर आप को हर एक प्रकार की Category मिल जाएगी| आपका ब्लॉग की कैटेगरी के अनुसार ही केटेगरी में Add करें।

7 – Blog Submission करके बैकलिंक कैसे बनायें?

ऐसी वेबसाइट जहां पर आप अपने ब्लॉग अथवा ब्लॉग पोस्ट को सबमिट कर सकते हैं। उन वेबसाइट को ब्लॉग सबमिशन कहा जाता है। जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग के लिए Do-follow बैकलिंक प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए आप गूगल में Blog Submission Website List लिखकर सर्च करें और इसके बाद आपके सामने बहुत सारी वेबसाइट मिल जायेंगी। आपको उसी वेबसाइट का चयन करना है जिसका DA और PA ज्यादा हो।

फिर उसमें अपना अकाउंट बनाकर एक हाई क्वालिटी और यूनिक पोस्ट लिखे। उस पोस्ट में आप अपने ब्लॉग का URL Add करें। इस प्रकार की वेबसाइट का उपयोग करके आप बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग के लिए Do-Follow बैकलिंक बना सकते हैं।

#2 – No-Follow बैकलिंक कैसे बनायें?

No-Follow बैकलिंक बनाने के बहुत तरीके मौजूद हैं। जिनके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बतायेंगे।

8 – Comment करके बैकलिंक कैसे बनाएं

आप किसी भी ब्लॉग में कमेंट करके अपने ब्लॉग के लिए आसानी से एक No-Follow बैकलिंक बना सकते हैं। बस इसके लिए सबसे पहले आपको ऐसे ब्लॉग को Find करना है। जो आपके Blogging Niche से संबंधित हो और उसका DA और PA भी हाई हो।

उसके बाद आप आर्टिकल से संबंधित कमेंट कर और उसमें उसी आर्टिकल से अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक Add करें। आपको कमेंट में Nice Post, Great Post आदि कुछ नहीं लिखना है।

आपने ने पोस्ट से क्या सीखा है। उसके बारे में लिखें। जिसके बाद जैसे ही ब्लॉग का ऑनर आपकी कमेंट को Approve करेगा। वैसे ही आपको एक No-Follow बैकलिंक मिल जायेगा।

इस प्रकार के  इतना पावरफुल तो नहीं होता हैं लेकिन इससे आपका ब्लॉग लोगों की नजरों में आता है। जिससे ब्लॉग की Reach बढ़ती और जब ब्लॉग Reach बढ़ती है, तो उस ट्रैफिक ऑटोमेटिक बढ़ जाता है।

9 – Forum Website से बैकलिंक कैसे बनायें?

आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी फॉर्म वेबसाइट हैं। जहां पर लाखों लोग अपने प्रश्न पूछते हैं और लोगों के प्रश्नों के जवाब देते हैं। आप इन्हीं वेबसाइट पर अपने ब्लॉग की Niche से संबंध अकाउंट बनाएं।

इसके बाद आप लोगों के सवालों को जवाब देना शुरू कर दें। जवाब के साथ-साथ आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिंक को भी Add करें। ऐसा करने से आपको उस फॉर्म वेबसाइट से एक नो-फॉलो बैकलिंक मिलेगा। Forum Website से बैकलिंक के साथ बहुत ज्यादा Traffic भी मिलता है।

No-Follow बैकलिंक बनाने के लिए आप निम्नलिखित वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। जो कि आज के समय की सबसे बड़ी  Forum Website हैं।

  • Quora
  • Google Question Hub
  • Brainly

यदि आप और अधिक फॉर्म वेबसाइट को Find करना चाहते हैं, तो गूगल सर्च में Best Forum Website List लिखकर सर्च कर सकते हैं। ऐसे करते ही आपके सामने बहुत सी फॉर्म वेबसाइट आ जायेंगी। आप बैकलिंक बनाने के लिए जिसका चाहे उसका उपयोग कर सकते हैं।

10 – सोशल मीडिया बुकमार्किंग से बैकलिंक कैसे बनायें?

जब आप किसी Social Media प्लेटफॉर्म पर अपने वेबसाइट को बुकमार्क करते हैं। तो उसे सोशल मीडिया बुकमार्किंग कहा जाता है।

इस प्रक्रिया में सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपने ब्लॉग से संबंधित एक पेज बनाते हैं और उसमें अपने पेज के URL को Add करते हैं। इसके बाद हमें यहां से एक No-Follow बैकलिंक मिलता है।

इसके अलावा आप जब भी अपने ब्लैग पोस्ट को पब्लिश करें, तो उसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक मौजूद है। और वो भी ज्यादातर ऑनलाइन रहता है। जिसके कारण आपको यहां से Instant Traffic मिल सकता है।

अभी के समय की कुछ बेस्ट सोशल मीडिया वेबसाइट निम्नलिखित है।

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • X (पूर्व में ट्विटर)
  • Pintrest

सोशल मीडिया वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी और पेज अथॉरिटी बहुत ही ज्यादा होती है। इसलिए आप यहाँ से बैकलिंक बनाने में पीछे ना रहें।

11 – Wikipedia से बैकलिंक कैसे बनायें?

Wikipedia की मदद से आप अपने ब्लॉग के लिए हाई क्वालिटी बैकलिंक बना सकते हैं। क्योंकि Wikipedia दुनिया की सबसे भरोसेमंद वेबसाइट्स में से एक है।

Wikipedia की अथॉरिटी भी बहुत हाई है। अपने ब्लॉग को SERPs में रैंकिंग को बढ़ाने  के लिए आप विकिपीडिया से बैकलिंक जरूर बनाएं। यहां से आपको नो-फॉलो बैकलिंक मिलता है।

विकिपीडिया से बैकलिंक बनाने के लिए सबसे पहले आपको इस पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आप अपने ब्लॉगिंग Niche से संबंधित आर्टिकल में कुछ और जानकारी Add करनी होगी तथा उसी के साथ आर्टिकल के नीचे External Link में अपनी वेबसाइट के URL को Add कर सकते हैं।

Note: ध्यान रहे आप विकिपीडिया में सही और उस आर्टिकल से संबंधित ही जानकारी Add करें नहीं तो विकिपीडिया आपके बैकलिंक को हटा देगा।

सबसे महत्वपूर्ण और सबसे जरूरी कदम है। अपने Competitor के बैकलिंक को Analyze करना। क्योंकि आप ब्लागिंग में तभी सफलता हासिल कर पाएंगे। जब आप अपने Competitor को पीछे छोड़ देंगे और अपनी ब्लॉग पोस्ट को SERPs में टॉप पर रैंक करवाएंगे।

इसके लिए आपको अपने Competitor को Analyze करना बहुत जरूरी है। इसमें आप देख सकते हैं कि उसने बैकलिंक कहां-कहां से बनाये हैं। वहीं से अपने भी ब्लॉग के लिए बैकलिंक बन सकते हैं। बैकलिंक बनाने का यह बहुत ही आसान तरीका है।

बैकलिंक को Monitor कैसे करें?

बैकलिंक को Monitor करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसमें आपको पता रहता है कि आपने कहां-कहां से बैकलिंक बनाये हैं और किस बैकलिंक की अथॉरिटी कितनी है।

इसके अलावा आप इसमें अपने Competitor के बैक लिंक को भी Analyze कर सकते हैं। बैकलिंक को Monitor करने के लिए आप निम्नलिखित टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।

Semrush – यह एक बहुत ही बेहतरीन और लोकप्रिय SEO Tool है। आज के समय में इसकी मदद से लाखों अपने ब्लॉग की बैकलिंक को Monitor कर रहे हैं। यह Tool फ्री और Paid दोनों प्रकार में मौजूद है।

Ahrefs – यह भी एक बहुत बेहतरनी बैकलिंक Monitor टूल है। इसकी मदद से आप Competitive Analysis, Keyword Research, Backlink Research, Content Research, Rank Tracking, Web Monitoring आदि को Monitor कर सकते हैं।

Moz Link Explorer – इस टूल की मदद से आप वो सारे काम करते हैं जो अन्य टूल से करते हैं, लेकिन इसमें आपको Spam Score को सुविधा अलग से मिल जाती है। यह Tool फ्री और Paid दोनों प्रकार में मौजूद है।

SEOquake – SEOquake गुगल Chrome का एक एक्सटेंशन है। जिसे आप अपने गुगल Chrome में Add कर सकते हैं। इसके बाद आपको ब्लॉग के बारे में सारी जानकारी ऊपर एक बार में दिख जायेगी।

High Quality Backlink के बहुत सारे फायदे होते हैं, लेकिन हम आपको कुछ निम्नलिखित महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बतायेंगे।

  • ब्लॉग की Authority बढ़ती है।
  • ब्लॉग की सर्च इंजन रिजल्ट पेज में रैंकिंग बढ़ती है।
  • ब्लॉग की Visibility बढ़ती है।
  • ब्लॉग की Reach बढ़ती है।
  • ब्लॉग को ज्यादा लोग जानने लगता है।
  • ब्लॉग का ट्रैफिक बढ़ता है।

Backlink से संबंधित अक्सर पूछ जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण Q & A निम्नलिखित हैं।

जब कोई ब्लॉगर अपने ब्लॉग पोस्ट में किसी दूसरे ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट का लिंक Add करता है, तो यह उसके लिए External Link तथा जिस ब्लॉग का लिंक Add करता है। इसके लिए बैकलिंक होता है।

Do-Follow Backlink बहुत पॉवरफुल और महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इनमें Link Juice पास होता है।

Q3 – एक महीने कितने बैकलिंक बनाना सही है?

आप महीने में 100 से 150 बैकलिंक बना सकते हैं। इससे आपके ब्लॉग पर कोई बुरा फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसा करने से आपका ब्लॉग जल्दी से Grow करेगा।

Q4 – क्या आज भी बैकलिंक काम करती हैं?

जी हाँ! आज भी बैकलिंक काम करती हैं, लेकिन हाँ गूगल के Algorithm आज के समय में कंटेंट की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

ये महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

आज के इस लेख High Quality Backlink Kaise Banaye? में आपको 12 ऐसे तरीके बताये हैं जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग के लिए आसानी से Do-Follow और No-Follow बैकलिंक बना सकते हैं।

अगर आपको बैकलिंक बनाने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Ashish Kumar एक Professional Blogger हैं, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है। उनके पास ब्लॉगिंग से लेकर एफिलिएट मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, और अन्य ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों का गहरा ज्ञान है। इस ब्लॉग पर आपको Blogging और पैसे कमाने से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment