Broken Link Kya Hai और ब्रोकन लिंक को फिक्स कैसे करें?

Broken Link Kya Hai: आपने कभी न कभी अपने Blog में 404 Page Note Found का Error जरूर देखा होगा। जब आप अपने Blog Post में किसी ऐसे लिंक को Add करते हैं।

जो बाद में Expire या Delete हो जाता है, तो इस स्थित में उसका लिंक Break हो जाता है। इसके बाद से यह Error आता है। इसी Break हुए लिंक हो Broken लिंक कहा जाता है।

अगर आपके ब्लॉग में ऐसा कोई Error आ रहा है और आप इस समस्या से परेशान होकर इसका हल तलाशने के लिए इस ब्लॉग पर आये हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आयें हैं

Broken Link Kya Hai
Broken Link Kya Hai

क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको ब्रोकन लिंक के बारे में सबकुछ जैसे Broken Link Kya Hai? ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं? ब्रोकन लिंक के नुकसान, ब्रोकन लिंक कैसे तलाश करें? ब्रोकन लिंक कैसे Fix करें? बतायेंगे।

ब्रोकन लिंक क्या है?

किसी भी Blog या Blog Post का ऐसा लिंक जिस पर क्लिक करने से 404 Page Note Found का Error आता है, जिसका कारण यह होता है कि वह ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट जिसे भी लिंक अन्य ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट से जुड़ी है।

उस पोस्ट को Delete कर दिया गया है या उसका परमालिंक बदल दिया गया है। जिसके कारण जो लिंक दोनो को आपस में जोड़ता है वह Break हो जाता है।

जिसके बाद यह Error देखने को मिलता है। इसी Break लिंक को ब्रोकन लिंक कहा जाता है। ब्रोकन लिंक को Dead लिंक भी कहा जाता है।

ब्रोकन लिंक का ब्लॉग पर सर्च इंजन और युजर दोनों की दृष्टिकोण से बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस भी ब्लॉग में ज्यादा ये होते हैं उसकी सर्च इंजन में रैंकिंग खराब हो जाती है। तथा ब्लॉग का युजर अनुभव खराब होता है।

सरल भाषा में समझें तो ब्रोकन लिंक ऐसे होते हैं, जो वर्तमान समय में Exits नहीं करता है। ब्लॉग पर जितने भी 404 Page Note Found का Error आते हैं, वो सभी ब्रोकन लिंक होते हैं।

ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं?

यहाँ तक पढ़ने के बाद आपको अच्छे समझ में आ गया होगा कि Broken Link Kya Hai? चलिए अब जानते हैं कि ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं?

आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं? क्योंकि आपको जब तक यह नहीं पता होगा तो आप इनकी तलाश कैसे करेंगे। ब्रोकन लिंक बनने के बहुत से कारण होते हैं, जो निम्नलिखित हैं।

#1 – Page या Post Delete कर देना

किसी भी ब्लॉग में ब्रोकन लिंक बनने का सबसे मुख्य कारण होता है कि लिंक से जोड़े Page या Post Delete कर देना। क्योंकि जब आप किसी पूराने पेज या पोस्ट को डिलीट कर देते हैं, तो वह पेज जिस लिंक से ब्लॉग के साथ जुड़ा होता है वह Break हो जाता है। जिसके कारण ये बन जाता है।

#2 – परमालिंक बदलना

जब आप किसी ऐसी ब्लॉग पोस्ट या पेज का परमालिंक यानी यूआरएल को बदलते हैं, जो आपके ब्लॉग की अन्य पोस्ट से लिंक के द्वारा जुड़ी होती है। वह लिंक टूट जाती है।

चलिए इसे उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं मान लीजिए पहले आपके ब्लॉग पोस्ट का यूआरएल, https://example.com/blog-kaise-banaye था।

जिसे आप बाद में बदलकर https://example.com/blog-kaise-banaye-in-hindi या बदकर कुछ भी कर देते हैं। तो यहाँ पर पुराना यूआरएल एक ब्रोकन लिंक बन जायेगा।

#3 – Comments से

आप देखा होगा कि आपके ब्लॉग पोस्ट करते समय कुछ युजर्स उसमें अपनी ब्लॉग पोस्ट का यूआरएल डाल देते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हे आपके ब्लॉग से एक बैकलिंक प्राप्त होता है।

अब अगर भविष्य में वह युजर्स अपनी ब्लॉग पोस्ट को Delete करता है या उसका यूआरएल बदलता है, तो उससे आपके ब्लॉग पर एक ब्रोकन लिंक बन जाता है।

#4 – External लिंक से

आप जब अपने ब्लॉग में कोई आर्टिकल लिखते हैं, तो आप उस आर्टिकल को लिखने के लिए कहाँ-कहाँ से रिसर्च किया है। इसका Reference देने के लिए उस ब्लॉग और वेबसाइट के पेजों और पोस्ट की External Linking करनी पढ़ती है।

अब जब कभी उस ब्लॉग/वेबसाइट का मालिक उस पेज को डिलीट करता है या उसका यूआरएल बदलता है, तो आपके ब्लॉग पर ब्रोकन लिंक बन जाता है।

ब्रोकन लिंक कैसे तलाश करें?

यहाँ पर पढ़ने के बाद आप जान चुके हैं कि Broken Link Kya Hai? और ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं। अब आगे आप जानेंगे कि ब्लॉग और वेबसाइट पर मौजूद ब्रोकन लिंक को कैसे तलाश करें।

ब्रोकन लिंक को तलाश करने के लिए आप निम्नलिखित दो तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

#1- Plugin की मदद से ब्रोकन लिंक तलाश करें

अगर आपका ब्लॉग WordPress पर बना है, तो आपके लिए ब्रोकन लिंक को तलाश करना बहुत ही आसान होगा। इसके लिए आप ब्रोकन लिंक Checker Plugin को Install करके Active कर लें।

इसके बाद आप इसके Dashboard में जाकर आपके ब्लॉग पर कितने ब्रोकन लिंक मौजूद हैं उन्हे देख सकते हैं। वहां पर सारी Show हो जायेंगी।

#2 – ऑनलाइन टूल की मदद से ब्रोकन लिंक तलाश करें

अगर आप प्लगइन की माध्यम से ब्रोकन लिंक तलाश नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन टूल की मदद से इन्हे तलाश कर सकते हैं।

इसके लिए आपको गूगल सर्च में ब्रोकन लिंक Checker लिखकर सर्च करना होगा। इसके बाद आपके सामने SERPs में बहुत से ऑनलाइन टूलs आ जायेंगे जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट के टूटे लिंक को तलाश कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण और बेहतरीन टूटे लिंक CheckerTools निम्नलिखित हैं। मेरी राय में आप इनका उपयोग जरूर करें।

  • ब्रोकन लिंक Checker
  • Deadlinkchecker.com
  • Drlinkchecker.com

ब्रोकन लिंक कैसे Fix करें?

ब्रोकन लिंक के बारे में इतना सब कुछ जानने के बाद अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ब्रोकन लिंक कैसे Fix करें? तो चलिए इसके बारे में भी जानते हैं।

ब्रोकन लिंक को Fix करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

#1 – 301 Redirection के द्वारा

इन को Fix करने का सबसे आसान और कारगर तरीका है 301 Redirection का उपयोग करना। इसकी मदद से आप इन्हे को आप ऐसे पेज या पोस्ट पर Redirect कर सकते हैं, जो आपके पोस्ट से संबंधित और आपके ब्लॉग पर मौजूद हो।

Redirection के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप Redirection क्या है? लेख को पढ़ सकते हैं।

#2 – कुछ नये वेबपेज बनाकर

आप इनको Fix करने के लिए अपने ब्लॉग में कुछ नये वेबपेज को बनाये तथा ब्रोकन लिंक को उन वेबपेज पर Set कर दें।

Broken Link Fix करने की यूट्यूब वीडियो गाइड

ब्रोकन लिंक के नुकसान

SEO की दृष्टिकोण से ब्रोकन लिंक के बहुत से नुकसान होते हैं, जो निम्नलिखित हैं।

  • ब्लॉग का युजर अनुभव खराब करते हैं।
  • ब्लॉग की सर्च इंजन में रैंकिंग डाउन करते हैं।
  • ब्लॉग की Reputation को प्रभावित करते हैं।
  • युजर्स की नजर में आपके ब्लॉग की विश्वनियिता को कम करते हैं।
  • आपके ब्लॉग का Bounce Rate बढ़ता है।

ये लेख पढ़ें:

आज के इस लेख में हमने आपको Broken Link Kya Hai? ब्रोकन लिंक कैसे बनते हैं? ब्रोकन लिंक के नुकसान, ब्रोकन लिंक कैसे तलाश करें? ब्रोकन लिंक कैसे Fix करें? के बारे में विस्तार से और सरल भाषा में बताया है ताकि आप अपने ब्लॉग में बड़ी आसानी से अपने ब्लॉग में ब्रोकन लिंक तलाश करके उन्हे Fix कर सकें।

मुझे आशा है कि आपको यह लेख बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो इस लेख को सोशल मीडिया पर अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

अगर आप ब्लॉगिंग को लेकर सीरियस हैं, तो आप इस ब्लॉग पर लगातार आते रहें क्योंकि हम प्रतिदिन इस ब्लॉग पर ब्लॉगिंग से संबंधित आर्टिकल लाते रहते हैं।

ब्रोकन लिंक से संबंधित से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर निम्नलिखित हैं।

Q1 – ब्रोकन लिंक क्या होती हैं?

एक ऐसा पेज या पोस्ट जिसका लिंक आपके ब्लॉग की पोस्ट में मौजूद है लेकिन वह पेज या पोस्ट आपके ब्लॉग में मौजूद नहीं है या उसका यूआरएल बदल दिया गया है। उसके बाद वह लिंक Break हो जाता है। ऐसे लिंक को ब्रोकन लिंक कहा जाता है।

Q2 – Dead लिंक क्या होती है?

ब्रोकन लिंक को ही Dead लिंक कहा जाता है।

Q3 – ब्रोकन लिंक को कैसे तलाशें?

ब्रोकन लिंक को आप प्लगइन और ऑनलाइन टूलs की मदद से बड़ी आसानी से तलास सकते हैं।

Ashish Kumar एक Professional Blogger हैं, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है। उनके पास ब्लॉगिंग से लेकर एफिलिएट मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, और अन्य ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों का गहरा ज्ञान है। इस ब्लॉग पर आपको Blogging और पैसे कमाने से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment