Audience Kya Hai और 2024 में टारगेट ऑडियंस कैसे बनाए?

Audience Kya Hai: यदि आप डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हैं, तो इसमें देखा होगा कि ऑडियंस शब्द का उपयोग बहुत होता है। फिर चाहें आप कोई लेख पढ़कर डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हो या फिर वीडियो देखकर सीख रहे हों।

क्योंकि ऑडियंस शब्द के आस-पास ही डिजिटल मार्केटिंग चलती है। ऑडियंस के बारे में ज्यादतर नये डिजिटल मार्केटर को पता नहीं होता है,

यदि आप भी नहीं जानते हैं कि ऑडियंस क्या है? ऑडियंस कैसे बनायें? ऑडियंस के प्रकार क्या है? तो आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें: क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको ऑडियंस के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बतायेंगे।

Audience Kya Hai
Audience Kya Hai

तो चलिए ज्यादा समय न वर्बाद करते हुए सीधा चलते हैं अपने लेख पर ऑडियंस के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

ऑडियंस क्या है?

ऐसे लोगों का समूह जो किसी कंटेंट क्रिएटर को फॉलो करते हैं और उनके द्वारा पब्लिश किये गये कंटेंट को नियमित रूप से पढ़ते, सुनते और देखते हैं। इसी समूह को ऑडियंस कहा जाता है।

जैसे यदि आप किसी YouTuber के वीडियो देखते हैं, Podcast सुनते हैं या किसी ब्लॉग के आर्टिकल पढ़ते हैं, तो आप उनके ऑडियंस में आते हैं।

Social Media प्लेटफॉर्म जैसे X (पहले ट्विटर), Facebook, Instagram आदि पर कंटेंट क्रिएटर को Follow करने वाले युजर्स उसकी ऑडियंस होती है।

डिजिटल मार्केटिंग में ऐसे लोग ऑडियंस नहीं होते हैं, तो ब्लॉग, YouTube चैनल पर एक बार आते हैं और दूसरी बार नहीं लौटते हैं। उन्ही लोगों को आप ऑडियंस कह सकते हैं, जो लगातार आपके कंटेंट को पढ़ते और देखते हैं।

डिजिटल मार्केटिंग में ऑडियंस को सरल भाषा में समझें तो जो कंटेंट आप पब्लिश करते हैं उसमें Interest लेने वाले युजर्स के समूह को ऑडियंस कहा जाता है।

ऑडियंस का हिंदी मतलब (Audience Meaning in Hindi)

ऑडियंस का हिंदी में मतलब श्रोता, दर्शक, सुनने वाले आदि होते हैं। डिजिटल भाषा में ऑडियंस का मतलब ऐसे लोगों का समूह जो Text, वीडियो, Image, Audio आदि कंटेंट Form को पैस करते हैं और कंटेंट पब्लिश करने वाले Follow करते हैं। व्यक्तियों के इस समूह को ऑडियंस कहा जाता है।

ऑडियंस के प्रकार

इस लेख में हम डिजिटल ऑडियंस की बात कर रहे हैं। जिसके बारे में हमने आपको पहले ही ऊपर बता दिया है। डिजिटल ऑडियंस कई प्रकार की होती हैं। लेकिन इन्हे समझने में सरल बनाने के लिए 3 प्रकार में बांटा गया है। तो आईए जानते हैं उनके बारे में।

#1 – टारगेट ऑडियंस

टारगेट ऑडियंस जिसे Custom ऑडियंस भी कहा जाता है। जब आप किसी ऑडियंस को पहले से ही तय कर लेते हैं, तो प्रकार की ऑडियंस को टारगेट ऑडियंस  कहा जाता है।

इसमें आप पहले ही तय कर लेते हैं कि आपके प्रोडक्ट या सर्विस का विज्ञापन किसके सामने प्रस्तुत हो। आप ऑडियंस को Age, Gender, Location, Interest आदि के हिसाब से टारगेट करके उसके पास अपने कंटेंट को पहुंचा सकते हैं।

#2 – Niche ऑडियंस

Niche ऑडियंस का मतलब उस ऑडियंस से जो किसी Specific Niche के आधार कंटेंट Creator को फॉलो करते हैं। जैसे यदि आपका ब्लॉग या बिजनेस Tech पर आधारित है, तो आपके ब्लॉग पर वही ऑडियंस आयेगी।

जिसे Tech में Interest होगा। Niche ऑडियंस टारगेट ऑडियंस से पूरी तरहअलग होती हैं क्योंकि इसमें ऑडियंस पहले से तय नहीं होती है।

#3 – Indented ऑडियंस

Indented ऑडियंस में वे दर्शक आते हैं, जो दूसरी ऑडियंस के द्वारा सुझाये गये ब्लॉग पर जाते हैं या किसी प्रोडक्ट/ सर्विस को खरीदते हैं।

इसे आप उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं।

मान लिजिए आप किसी ब्लॉग के आर्टिकल को नियमित से रूप से पढ़ते हैं, और उसी ब्लॉग को पढ़ने के लिए आप अपने Friend से कहते हैं और जब आपके कहने पर आपका मित्र उस ब्लॉग जाता है और उसी ब्लॉग को लगातार फॉलो करने लगता है, तो उस ब्लॉग की Indented ऑडियंस बन जाती है।

2024 में टारगेट ऑडियंस कैसे बनाए?

यदि आप डिजिटल मार्केटिंग की मदद से अपने बिजनेस को Grow करना चाहते हैं या डिजिटल मार्केटिंग में सफलता हाँसिल करना चाहते हैं, तो आपको ऑडियंस बनाना बहुत जरूरी है।

आज के डिजिटल युग में आपको बहुत से ऐसे प्लेटफॉर्म मिल जायेंगे जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से ऑडियंस बना सकते हैं। आप ऐसे कैसे कर सकते हैं इसके लिए आप मेरे द्वारा बतायी गई प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

#1 – अपनी Niche सेलेक्ट करें

ऑडियंस क्रिएट करने के सबसे पहले अपनी एक Niche सेलेक्ट करनी होती है। Niche किसी भी ब्लॉग का Topic या Subject होती है। एक डिजिटल क्रिएट उसके आप-पास कंटेंट को क्रिएट करता है।

आप हमेशा उसी Niche को सेलेक्ट करें जिसके बारे में अच्छी-खासी जानकारी, उसमें आपको Interest हो तथा वो आपके बिजनेस से संबंधित भी हो।

उदाहरण के तौर अगर आपको खुद को Fit और Healthy रखना पसंद करते हैं और उसके बारे में लोगों को बताना चाहते हैं, तो आप Health Niche को सेलेक्ट कर सकते हैं।

इसी प्रकार आप डिजिटल मार्केटिंग के लिए भी Niche को सेलेक्ट कर सकते हैं। Blogging या डिजिटल मार्केटिंग में सफलता हाँसिल करने में Niche बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

#2 – प्लेटफॉर्म सेलेक्ट करें

Niche सेलेक्ट करने के बाद आपको प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट करना होगा। जिसे पर कंटेंट पब्लिश करके अपनी ऑडियंस बना सकते हैं। प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट करने से पहले आपको थोड़ा बहुत रिसर्च करना होगा।

जिसमें आपको यह देखना होगा कि आप जिस ऑडियंस को टारगेट करना चाहते हैं वो किस प्लेटफॉर्म ज्यादा मिलेगी। आप ऑडियंस  बनाने के लिए कई प्लेटफॉर्म को सेलेक्ट कर सकते हैं।

जिसे आप ब्लॉग बना सकते हैं, YouTube चैनल बना सकते हैं, सोशल मीडिया Facebook, Instagram, Pinterest, LinkedIn, Twitter आदि पर अपना अकाउंट बनाकर उस पर Page बना सकते हैं।

#3 – अकाउंट को प्रोफेशनल बनायें

प्लेटफॉर्म को सेलेक्टकरने के बाद अकाउंट को प्रोफेशनल बनायें। क्योंकि जब आपका अकाउंट प्रोफेशनल नहीं दिखेगा तब तक आपके कंटेंट को बहुत कम लोग अहमियत देते हैं। इसलिए आप अपने अकाउंट को इस प्रकार Setup करें जैसे आप उस बिषय में एक्सपर्ट हैं।

#4 – कंटेंट पब्लिश करें

जब एक बार आप अपने अकाउंट को अच्छे से Setup कर लें, तो उस पर नियमित रूप से High Quality कंटेंट पब्लिश करना शुरू कर दें। क्योंकि बिना कंटेंट के ऑडियंस नहीं बनती है।

कंटेंट पब्लिश करने से पहले आपको रणनीति बनानी होगी। कोई सारे नये कंटेंट क्रिएटर हैं, जो बिना रणनीति के कंटेंट पब्लिश करने लगते हैं। इसके कारण वे उतनी सफलता नहीं हाँसिल कर पाते हैं। जल्दी ऑडियंस बनाने के लिए आप कंटेंट को Schedule में पब्लिश करें।

इसके अलावा आपको यह भी तय करना है कि कब कौन सा कंटेंट पब्लिश करना है। तब जाकर आप युजर्स को खुश करके उसको ऑडियंस बना सकते हैं। मेरे कहने का मतलब है आप कंटेंट पब्लिश करने से पहले सही रणनीति जरूर बनायें।

#5 – सही जानकारी प्रदान करें

आप जब भी कंटेंट क्रिएट करें, तो उसमें हमेशा अपनी ऑडियंस को सही जानकारी प्रदान करें। इसके लिए आप कंटेंट को क्रिएट करने से पहले उस रिसर्च करें। उसके बाद ही उस कंटेंट को पब्लिश करें।

जब आप अपनी ऑडियंस को सही जानकारी प्रदान करते हैं, तो उनका आपके कंटेंट पर भरोसा बढ़ता है। इसके बाद वह आपके कंटेंट में Interest लेने लगता है। और आपकी ऑडियंस बन जाता है।

#6 – ऑडियंस के Intent को समझें

यदि आप चाहते हैं कि आपकी ऑडियंस बनने के बाद आपके साथ बनी रहे, तो इसके लिए आपको अपनी ऑडियंस के Intent को समझना होगा।

इसके लिए आप कंटेंट में पूछ सकते हैं कि आपको किस टॉपिक पर आर्टिकल या वीडियों चाहिए। जिस बिषय में आपको ज्यादा कमेंट मिले उसी पर अगला कंटेंट तैयार करें।इससे आपकी ऑडियंस  आप से खुश रहेगी और आपके साथ हमेशा बनी रहेगी।

#7 – ऑडियंस को सपोर्ट करें

समय-समय पर आप अपनी ऑडियंस को सपोर्ट करते रहें। कमेंट में उनके प्रश्नों के जवाब दें। इनकी समस्या को Solve करें। कमेंट में जांचे कि आपकी ऑडियंस  किस टॉपिक पर कंटेंट चाहती है।

उस कंटेंट बनाकर दें। जब आप ऐसा करेंगे, तो आपका अपनी ऑडियंस  के साथ अच्छा रिलेशन बन जाता है। जिसका डिजिटल मार्केटिंग में आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है।

आप मेरे द्वारा बतायी गई इस प्रोसेस को फॉलो करने बड़ी आसानी से ऑडियंस बना सकते हैं। उसके बाद आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को बेचकर ऑडियंस  से पैसे कमा सकते हैं।

अच्छी-खासी ऑडियंस बनाने के लिए आपको 6 महीने से 1 साल का समय लग सकता है। इसलिए आप लगातार इसी प्रोसेस पर काम करते रहें।

FAQ – Audience Kya Hai in Hindi

ऑडियंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर निम्नलिखित है?

Q1 – Blog ऑडियंस का हिंदी में क्या अर्थ होता है?

Blog ऑडियंस का हिंदी में अर्थ “ब्लॉग दर्शक” होता है।

Q2 – Blog Visitor का क्या अर्थ होता है?

ब्लॉग पर विजिट करने वाले युजर्स को Blog Visitor कहा जाता है।

Q3 – टारगेट ऑडियंस किसे कहा जाता है?

जो ऑडियंस पहले से ही तय होती है। इसे टारगेट ऑडियंस कहा जाता है।

ये लेख भी पढ़ें:

निष्कर्ष – Audience Kya Hai

आज के इस लेख में हमने आपको Audience Kya Hai? के बारे में विस्तार से सरल भाषा में बताया है। अगर फिर भी आपको इसको समझने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप इसके बारे में मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

मुझे आशा है कि आपको आज का लेख ऑडियंस क्या है? बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है, तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आप इस ब्लॉग की डिजिटल मार्केटिंग Category को पढ़ सकते हैं।

Ashish Kumar एक Professional Blogger हैं, जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है। उनके पास ब्लॉगिंग से लेकर एफिलिएट मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, और अन्य ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों का गहरा ज्ञान है। इस ब्लॉग पर आपको Blogging और पैसे कमाने से संबंधित सारी जानकारी मिलेगी।

Leave a Comment